फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर ‘ड्रोन’ कराना पड़ा उर्स, कंपनी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निर्वाचन विभाग के करीब नौ लाख से खरीदे ड्रोन की तकनीकी खराबी नहीं सुधर सकी। इससे उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए उसका इस्तेमाल नहीं हो सका। इस पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत मुखर्जी ने आपूर्तिकर्ता गाजियाबाद की मैसर्स लॉ एवाइडिंग टेक्नालॉजी को नोटिस जारी किया है। निर्वाचन विभाग ने वर्ष 2017 में चुनाव सहित अन्य खास आयोजनों में निगरानी के लिए महंगा ड्रोन खरीदा था। निकाय चुनाव के बाद विभाग ने इसे एक कोने में डाल दिया। इससे ड्रोन खराब हो गया। आला हजरत उर्स के दौरान निगरानी के लिए जब सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने निर्वाचन विभाग से ड्रोन मंगवाया तो पता चला कि तकनीकी खराबी की वजह से उसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इस मामले में अब सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आपूर्तिकर्ता कंपनी को नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि ड्र्रोन वारंटी पीरियड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें