फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर जारी एक और मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बीमारियों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को डेंगू का एक और मरीज सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य महकमा की टेंशन और बढ़ गई है। पुराना बस अड्डा निवासी 25 वर्षीय युवक को बुखार की शिकायत थी। जिसे शुक्रवार शाम परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डेंगू के लक्षण होने पर डॉक्टर ने एलाइजा टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीते दिन डेंगू के 27 संदिग्ध मरीज पहुंचे थे, जिसमें से शनिवार को एक में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसका इलाज जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है। इससे पहले 16 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी हैं। इस तरह जिले में अब तक डेंगू के 17 मरीज सामने आ चुके हैं।
ब्लड यूनिट प्रभारी यूबी सिंह ने बताया कि बीतें तीन दिनों में अस्पताल की लैब में लगभग 27 लोगों का एलाइज टेस्ट हो चुका है।
बता दें कि जिले में डेंगू के अलावा प्लाज्मोडियम और फैल्सीपेरम दोनों ही तरह के मलेरिया के मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनी हुई हैं। हलांकि, स्वास्थ्य महकमा स्थिति कंट्रोल में होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें