स्वास्थ्य विभाग की लखनऊ से आई टीम के डॉक्टर दूसरे दिन भी बेहटा बुजुर्ग में डटे रहे। मलेरिया विभाग के प्रभारी डॉ. पीके जैन ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में 350 बुखार के नये मरीज सामने आए हैं, जबकि 333 संदिग्ध मरीजों की मलेरिया स्लाइड तैयार की गई है। सभी मरीजों को एंटी डोज दी गई है।
मंगलवार को संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. आरके मिश्रा की अगुवाई में टीम बेहटा बुजुर्ग गांव पहुंची। यहां नलों के पानी के नमूने लिए थे। बुखार पीड़ितों के ब्लड सैंपल लेकर स्लाइड बनाई। जिसकी लखनऊ प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। बुधवार को टीम के दो सदस्य बदायूं के लिए रवाना हो गए। जबकि बाकी दो सदस्य बेहटा बुजुर्ग में ही मरीजों की स्लाइड बनाते रहे।