फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लेखपाल सस्पेंड, 157 को सेवा समाप्ति का नोटिस

Fri, 13 Jul 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
आठ सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल पर चले रहे लेखपालों पर सरकार के निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में 23 लेखपालों को सस्पेंड कर दिया गया है। नई भर्ती में प्रोवेशन पर चल रहे 157 लेखपालों को संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने सेवा समाप्ति का नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर सभी एसडीएम ने लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी वे लेखपाल सस्पेंड किए गए हैं, जो लेखपाल संघ के पदाधिकारी हैं और धरना-प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही दूसरे लेखपालों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। तहसील सदर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, तहसील अध्यक्ष लाल बहादुर गंगवार, नारायण दास मिश्र और हरिशचंद्र को सस्पेंड किया गया है। इनके अलावा राहुल देव राजपूत, विनय कुमार, अभिषेक आर्य, अभिषेक तोमर, महेश कुमार और अंजलि आदि को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है।
नवाबगंज। तहसील क्षेत्र में कार्यरत लेखपालों के खिलाफ भी काम पर न लौटने को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। एसडीएम अरुण मणि त्रिपाठी ने लेखपाल मोहम्मद नासिर, रामेश्वर दयाल, ओमकार सिंह और भास्कर को सस्पेंड कर दिया है। प्रोवेशन पर कार्यरत 25 लेखपालों को बर्खास्तगी का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

बहेड़ी। तहसील प्रशासन ने हड़ताल करने वाले लेखपाल संघ के चार पदाधिकारियों रूपलाल, ढिल्लीधर, सतीश सागर और मोअज्जम मियां को निलंबित कर दिया है। प्रशासन के हड़ताल खत्म कराने के लिए सख्त रुख अख्तियार कर लेने से लेखपालों में हड़कंप मच गया है।

हड़ताल करने वाले लेखपालों पर शासन के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले में 23 लेखपाल सस्पेंड कर दिए गए हैं। प्रोवेशन पर कार्यरत 157 लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। - सत्येंद्र कुमार, प्रभारी डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें