फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण न होने से हजयात्री परेशान
विज्ञापन

बरेली। हजयात्रियों की रवानगी शुरू होने के करीब है लेकिन अब तक वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इस बाबत बुधवार को हज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने संस्थापक पम्मी खां वारसी के नेतृत्व में सीएमओ से मुलाकात की। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन के लिए लखनऊ कार्यालय से संपर्क हो गया है। जल्द ही हज यात्रियों का टीकाकरण शुरू होगा। जिला संक्रमण रोग अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि हज यात्रियों का टीकाकरण जल्द कराकर सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। समिति के महासचिव अनीस अहमद खां ने बताया कि 14 जुलाई से हज यात्रियों की रवानगी शुरू हो रही है। फ्लाइट शेड्यूल भी जारी हो चुका है। समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने बताया कि बरेली मंडल से 21 सौ लोग हज करने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें