बरेली। गुरुवार को आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन से 2825 सैंपल की जांच में 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जेएलए कैंट का एक जवान समेत बिशारतगंज में दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बसंत विहार, वंशी नगला, मढ़ीनाथ, डीडीपुरम के निजी अस्पताल, एनपीएचसी अगरास, ब्रहमपुरा, काली बाड़ी, फूटा दरवाजा समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं। अब इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।