फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीलीभीत रोड पर नई टाउनशिप के लिए 206 हेक्टेयर जमीन चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत रोड पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की नई टाउनशिप के लिए 206 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। अब बीडीए बोर्ड से सैद्धांतिक सहमति के बाद भू-स्वामियों से सहमति पत्र भरवाए जाएंगे। डीएम सर्किल रेट के आधार पर चार गुना मुआवजा तय करेंगे। इसके बाद मुआवजा भुगतान कर बीडीए बैनामे कराएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड पर बीडीए की नई आवासीय योजना बरकापुर, रूपापुर, मोहरनियां, नवदिया कुर्मियान, अड़पुरा जागीर, आसपुर खूबचंद, कुंमरा, कलापुर और हरहरपुर में प्रस्तावित है। बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि आबादी और धर्मस्थलों वाले गाटा को अधिग्रहण सूची से हटा दिया गया है। वैसे तो 250 हेक्टेयर भूमि पर यह टाउनशिप प्रस्तावित थी, लेकिन आबादी क्षेत्र को अलग हटाने पर भूमि कम हो गई। इसके सर्किल रेट की सूची पहले ही ली जा चुकी है। बीडीए बोर्ड की मई में में होने वाली बैठक में योजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही योजना धरातल पर आकार लेने लगेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें