फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 2032 पशु तस्करों का सत्यापन, 1123 का डाटा यक्ष एप पर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले में अभियान चलाकर संरक्षित पशु की हत्या करने के 2032 तस्करों का सत्यापन कराया है। इनमें 1284 मौजूद मिले जबकि 125 जेल में हैं। 552 लापता थे, 71 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

1123 तस्करों का डाटा यक्ष एप पर अपलोड किया गया। इनमें से 698 की आवाज का नमूना भी एप पर सुरक्षित किया गया। 133 पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, किला, सुभाषनगर, इज्जतनगर, भमोरा, फतेहगंज पूर्वी और क्योलड़िया पुलिस ने शत प्रतिशत गो तस्करों के सत्यापन किए। एसएसपी ने बताया कि तस्करों के खिलाफ इन थानों की पुलिस ने गुंडा एक्ट, हिस्ट्रीशीट खोलने और गैंगस्टर लगाने जैसी कार्रवाई की है।

पिछड़ी कार्रवाई, नपेंगे थानेदार
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि भुता, बिथरी चैनपुर, भोजीपुरा, शीशगढ़, बहेड़ी और नवाबगंज थानों की पुलिस सत्यापन में पिछड़ गई है। इन थानों ने आधे से भी कम तस्करों के सत्यापन किए जबकि इनसे संबंधित इलाकों में बड़े पैमाने पर संरक्षित पशुओं की हत्या की घटनाएं होती हैं। जिन थानों की पुलिस ने सत्यापन में लापरवाही बरती है वहां जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें