फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान रखें.. सड़क पर खड़ी बाइक पुलिस उठवा लेगी, तीन सौ रुपये लगेगा जुर्माना, जीएसटी भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहरवासियों.. जरा ध्यान दें। अपना दुपहिया वाहन सड़क पर न खड़ा करें, वरना क्रेन उठा ले जाएगी। वाहन छुड़वाने के लिए तीन सौ रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस जल्द इस प्लान पर अमल करने जा रही है। एसपी ट्रैफिक ने शहरवालों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन न खड़े करें।
विज्ञापन

अब तक दो बड़ी क्रेन शहर में घूमकर नो पार्किंग में खड़ी कारों को उठाकर पुलिस लाइन लाती हैं। यहां जुर्माना वसूलकर इन्हें छोड़ा जाता है। कार पकड़ने पर नौ सौ रुपये क्रेन चार्ज के रूप में तो सौ रुपये नो पार्किंग शुल्क लिया जाता है। नौ सौ रुपये में 18 फीसदी जीएसटी शामिल है, जो क्रेन संचालक शासन को देते हैं। अब एक और छोटी क्रेन सड़क पर खड़ी बाइक उठाने के लिए तय की गई है। इसमें जीएसटी समेत क्रेन चार्ज दो सौ रुपये और नो पार्किंग शुल्क सौ रुपये समेत कुल तीन सौ रुपये जुर्माना देना होगा।

प्रेमनगर के पॉश इलाके में भी उठाई जाएंगी कारें
अब तक क्रेन से कचहरी के आसपास और अयूब खां चौराहे के इर्दगिर्द खड़े वाहनों को उठाकर जुर्माना वसूला जा रहा था। अब दूसरी क्रेन राजेंद्र नगर, प्रेमनगर जैसे पॉश इलाकों में भी जाकर वाहन उठाकर संबंधित थानों पर खड़ा करेगी। सोमवार से यह क्रेन काम शुरू कर देगी। इस बारे में प्रेमनगर और इज्जतनगर थाना पुलिस को बता दिया गया है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में कम हो सकता है जुर्माना
वाहनों को प्राइवेट क्रेन से सड़क से उठवाकर जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया अप्रैल से जारी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक हर चार महीने बाद इसकी समीक्षा होगी। फिलहाल जुलाई में बैठक होगी। इसमें जुर्माने की राशि कम करने और इस राशि में सरकार का हिस्सा बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। जुर्माना राशि कम हो सकती है पर लोगों ने इसकी वजह से यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो इसे फिर बढ़ा दिया जाएगा।

‘कार्रवाई के दायरे में केवल सड़क पर खड़े वाहन ही आएंगे। लोगों से अपेक्षा है कि वे सड़क से नीचे ऐसे स्थान पर वाहन न खड़ा करें, जिससे ट्रैफिक में समस्या आए। कार्रवाई का उद्देश्य इस तरह के वाहनों से लगने वाले जाम को खत्म करना है।’
विज्ञापन

सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें