फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद चार शिक्षकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई दिनों से माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की लेटलतीफी और पढ़ाई के बजाय राजनीति में जुटे रहने की शिकायत पर बुधवार को डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने छापा मारा। इस दौरान चार शिक्षक ड्यूटी से नदारद मिले। इन लोगों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ बजे टीम के साथ डीआईओएस मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज पहुंचे। साहू गोपीनाथ में सब कुछ ठीकठाक मिलने पर विद्यालय प्रशासन को सराहा। उसके बाद वह मौलाना आजाद कॉलेज पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो तीन अध्यापक और एक सहायक अध्यापक नदारद मिले। इसमें बी हीरा, राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद उवैश और सहायक अध्यापक लोकेश को ड्यूटी से नदारद मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। साथ ही, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें