बरेली। ब्लाक न होने पर भी अप लाइन की ट्रेनेें दूसरे दिन घंटों देरी से जंक्शन पहुंचीं। भीषण गर्मी में यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करना मुश्किल हो गया। शुक्रवार को लखनऊ से आने वाली ट्रेनें घंटों लेट हुईं थीं। शनिवार को लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनें करीब नौ घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं। सहरसा से अमृतसर जननायक एक्सप्रेस नौ, सिंगरौली-टनकपुर-त्रिवेणी एक्सप्रेस आठ, हावड़ा-हरिद्वार-उपासना एक्सप्रेस पांच और दून एक्सप्रेस चार घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। डाउन लाइन पर लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची। भीषण गर्मी में यात्रियों का प्लेटफार्म पर समय गुजारना मुश्किल हो गया। शुक्रवार को भी लखनऊ से आने वाली ट्रेनें घंटों लेट रहीं। अब रविवार को अप लाइन पर ब्लाक रहने से ट्रेनों के लेट होने की आशंका है। ब्यूरो