फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब करिए मतदान.. इस बार एक घंटा मिलेगा ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली और आंवला में अपना सांसद चुनने के लिए मंगलवार को 35 लाख से ज्यादा मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिले में इसके लिए 1910 पोलिंग सेंटर और 3427 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। दोनों सीटों पर प्रशासन ने मतदान कराने तैयारी पूरी कर ली है। ज्यादा से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ा दी गई है। इस बार मतदाता सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कर सकेंगे। बता दें कि बरेली में 16 और आंवला में 14 उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। दोनों सीटों पर मतदान के लिए शहरी क्षेत्र में 1104 और ग्रामीण क्षेत्र में 2323 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बरेली लोकसभा क्षेत्र में 1796060 और आंवला लोकसभा क्षेत्र में 1783792 लोग मतदान करेंगे। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


बरेली लोकसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी
1-संतोष कुमार गंगवार भारतीय जनता पार्टी
2-प्रवीण सिंह ऐरन इंडियन नेशनल कांग्रेस
3-भगवत सरन गंगवार सपा-बसपा-रालोद गठबंधन
4-समन ताहिर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)
5-सतीश कुमार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
6-जगपाल सिंह यादव अखंड समाज पार्टी
7-मनोज विकट बहुजन न्याय दल
8-यतेंद्र सिंह बहुजन सम्यक पार्टी (मिशन)
9-रहीस मियां वंचित समाज इंसाफ पार्टी
10-राबिया अख्तर खुसरो सेना पार्टी
11-लईक अहमद मंसूरी नैतिक पार्टी
12-ऊषा अग्रवाल निर्दलीय
13-जावेद खां निर्दलीय
14-नितिन मोहन निर्दलीय
15-राकेश अग्रवाल निर्दलीय
16-सैयद राशिद अली निर्दलीय
----------------------------

आंवला लोकसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी
1-धर्मेेंद्र कश्यप भाजपा
2-रुचि वीरा सपा-बसपा, रालोद गठबंधन
3-सर्वराज सिंह कांग्रेस
4-मोहम्मद अतीक नेशनल फिफ्टी-फिफ्टी
5-इरशाद अली अंसारी वंचित समाज इंसाफ पार्टी
6-ऋषिपाल जनशक्ति एकता पार्टी
7-दिनेश कुमार हिंदुस्तान निर्माण दल
8-धर्मेंद्र कुमार शिवसेना
9-प्रमोद कुमार यादव भारतीय कृषक दल
10-प्रीति कश्यप राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी
11-रामफल शाक्य बहुजन मुक्ति पार्टी
12-सुनील कुमार प्रसपा लोहिया
13-लक्ष्मी निर्दलीय
14-हेमेंद्र पाल सिंह निर्दलीय
-----------------------

बरेली सीट के लिए वोटर
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर योग
मीरगंज 178333 150785 11 329129
भोजीपुरा 194683 163804 22 358509
नवाबगंज 173924 146056 15 319995
बरेली 235803 194965 23 430791
बरेली कैंट 197463 162161 12 357636
--------------------------------------------

आंवला सीट के वोटरों की संख्या
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर योग
शेखूपुर (बदायूं) 212721 176822 12 389555
दातागंज (बदायूं) 216821 181356 8 398185
फरीदपुर 171556 141605 5 313166
बिथरी चैनपुर 207182 168830 56 376068
आंवला 167273 139539 6 306818
----------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें