फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपराजिता बनने को छात्राओं का निरोगी रहना जरूरी’

विज्ञापन
‘अपराजिता बनने को छात्राओं का निरोगी रहना जरूरी’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर के द रेनेसां एकेडमी में शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमेंद्र राठौर ने कहा कि अपराजिता बनने के लिए छात्राओं को स्वस्थ रहना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कभी-कभी खानपान पर ध्यान न देने के कारण छात्राओं में खून की कमी आ जाती है। इस लिए उन्हें समय समय पर हीमोग्लोबिन की जांच कराते रहना चाहिए। यदि खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम है तो तत्काल डॉक्टर की सलाह से दवा लें। गर्मी के मौसम में स्वच्छ जल व मौसमी फलों का सेवन करना सेहत के लिए मुफीद सबित होता है।
प्रधानाचार्या अलका मेहरोत्रा ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। प्रबंधतंत्र के विजय अग्रवाल ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण अभियान को मजबूती मिलेगी। इस दौरान शिक्षिका दीक्षा शर्मा, स्मिता शर्मा, पूजा गर्ग, संदली सिन्हा, आकांक्षा शर्मा, संध्या सिंह, सोनाली दास, डॉली गुप्ता, वैशाली गुप्ता, मोहित सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें