फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता का संदेश देने दौड़े एथलीट

विज्ञापन
मतदाता जागरूकता का संदेश देने दौड़े एथलीट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। मतदाता जागरूकता के लिए डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को एथलीटों ने दौड़ लगाई। सीनियर और जूनियर बालक-बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता हुई। सीनियर ब्वॉयज की 1500 मीटर दौड़ में महेंद्र मौर्या प्रथम और जाकिर आरिफ प्रथम रहे। तीसरे स्थान पर रिजवान रहे। 800 मीटर सीनियर गर्ल्स में विनीता गुज्जर प्रथम, संजना पाल द्वितीय और नैना कपूर तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर जूनियर ब्वॉयज में महेंद्र मौर्या प्रथम, राजेश द्वितीय और अलीम तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर गर्ल्स में प्रतीक्षा प्रथम, खुशी सिंह द्वितीय और नीतू राजपूत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम की पत्नी और आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नीता सिंह, समिति की ब्रांड एंबेसडर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा ने किया। इस दौरान साई सेंटर की प्रभारी मिथलेश राणा, आरएसओ विजय कुमार आदि की मौजूदगी में अपराह्न पांच बजे सीनियर और जूनियर गर्ल्स ब्वॉयज की दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बड़ी संख्या में एथलीटों ने हिस्सा और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिता के आखिर में आरएसओ विजय कुमार ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। समिति की अध्यक्ष नीता सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान मनीष यादव, हरविंदर सिंह, डिप्टी आरएसओ सुनील कुमार व शमीम अहमद, शहवर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें