बरेली। मजहरे मुफ्ती आजम हिंद हजरत तहसीन रजा खां का उर्स शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर खानकाह तहसीनिया पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को जिम्मेदारियां बांटी गईं। इस मौके पर हुजूर गौसे पाक की नज्र पेश की गई। साथ ही मुफ्ती आजम हिंद के पीरो मुर्शिद सरकार नूरी मियां के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इस दौरान नातो मनकबत की महफिल भी हुई। तकरीब की सदारत करते हुए सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खां नूरी ने दुआ की। इससे पहले उन्होंने उर्स के संबंध में स्टेज, लंगर, जायरीन की मदद आदि के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी।