फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल एन्क्लेव- क्रेडिट वाले बाबू.. फ्लाइट की डेट तो बताओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल एन्क्लेव के उद्घाटन के लिए सरकारी मशीनरी जितनी बेचैन थी, उद्घाटन के बाद उतनी ही तनावमुक्त हो गई है। हवाई अड्डे को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। फ्लाइट शुरू कराने की अब कहीं कोई चिंता नहीं दिखाई दे रही है। लोकार्पण के बाद अब पोर्टा केबिन को भी बंद कर दिया गया है। चूंकि यहां महंगी मशीनें लगी हैं, इसलिए एक सुरक्षा कर्मी जरूर तैनात कर दिया गया है। जेट एयरवेज कंपनी यहां टिकट बुकिंग और फ्लाइट कब शुरू करेगी, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के पास अब भी इसकी अधिकृत सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

आचार संहिता से पहले शासन से लेकर प्रशासन तक अधिकारी हवाई अड्डे का उद्घाटन कराकर यहां से उड़ान शुरू कराने की कोशिशों में जुटे हुए थे। कोशिश चल रही थी कि पहले चरण के कामों को फरवरी में ही पूरा कर लिया जाए। शुरूआत में काम की तेजी का असर रहा कि टैक्सी वे, एप्रैन और सड़क बनाने के काम पूरे करने के साथ यात्रियों के बनने वाले पोर्टा केबिन और उसमें कम्प्यूटर, एक्सरे मशीन, सिक्योरिटी के उपकरण सहित दूसरे साजो सामान भी रखवा दिए गए। आचार संहिता लगने के ऐन वक्त पहले दस मार्च को राज्य के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल उर्फ नंदी की मौजूदगी में इसका उद्घाटन भी हो गया। मगर, इस हवाई अड्डे को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। एयरपोर्ट पर अधूरे कामों की रफ्तार काफी कम हो गई है। इसके अलावा जेट एयरवेज कंपनी की तरफ से अब तक विमान सेवाओं को शुरू कराने का सिग्नल नहीं मिला है। इसलिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के स्थानीय अधिकारियों ने पोर्टा केबिन को बंद कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें महंगे उपकरण रखे हैं, इसलिए जब तक हवाई अड्डे का संचालन नहीं शुरू हो जाता, इसकी सुरक्षा करना भी चुनौती है।

हवाई अड्डे की बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी भी है। अब उड़ान शुरू होनी है। इसके लिए जेट एयरवेज कंपनी की तरफ से मेसेज आना बाकी है। - राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें