फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर छाए रहे बादल, रिमझिम बारिश भी हुई, अब 19 फरवरी तक आसमान साफ, खिलेगी धूप

विज्ञापन
दिन भर छाए रहे बादल, रिमझिम बारिश भी हुई, अब 19 फरवरी तक आसमान साफ, खिलेगी धूप - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन मौसम बदला दिखा। सुबह से शाम तक रिमझिम बारिश हुई। कुछ देर के लिए सूर्य चमके और फिर बादलों की ओट में छिप गए। अब 16 से 19 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। 20 फरवरी को आठवीं बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। हालांकि कुछ देर के लिए धूप भी निकली, लेकिन सूर्यदेव जल्द ही बादलों में छिप गए। पहाड़ों पर बर्फबारी भी थम गई है। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। इसलिए 16 से 19 फरवरी तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने और उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा चलने से आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। 19 फरवरी को आधी रात से पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से एक बार फिर सक्रिय होगा। 20 फरवरी को यह जम्मू कश्मीर के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाला 8वां पश्चिमी विक्षोभ होगा। इसके असर से दो से तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल, तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें