फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति नर्सिंग होम तिराहे के पास मिले शाही से चोरी पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाही चोरी हुए लोहे के पोल मूर्ति नर्सिंग होम के पास पड़े मिले हैं। सूचना पर ठेकेदार पहुंचे तो उन्होंने पोल पहचानकर बारादरी पुलिस को बताया। अब बारादरी पुलिस रात भर पोलों की सुरक्षा करेगी। पोल चोरी मामले में थाना शाही में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

भविष्य अग्रवाल आरके इंडस्ट्रीज में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। कंपनी सौभाग्य योजना के तहत गांव-गांव विद्युतीकरण कर रही है। इस कड़ी में कंपनी ने शाही के खरसैनी गांव में बिजली के पोल लगाए थे। चोरों ने 31 जनवरी की रात में करीब आठ पोल काट लिए। भविष्य ने इस मामले में थाना शाही में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। खोजबीन करने पर पोल अटा कायस्थान में पड़े मिले। वह पुलिस को सूचना देते पोल वहां से भी गायब हो गए। बृहस्पतिवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि पोल मूर्ति नर्सिंग होम तिराहे के पास पड़े हुए हैं। वह कंपनी के लीगल एडवाइजर विशाल खंडेलवाल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोल पहचान लिए। वह बारादरी थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर बारादरी केवी सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट थाना शाही में दर्ज है, जांच भी वहां की पुलिस करेगी। बारादरी पुलिस पोलों की सुरक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें