फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर गुपचुप हुआ प्यार का इजहार, उपहार दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वेलेंटाइन डे पर युवाओं में खासा जोश रहा। युवाओं ने गुपचुप तरीके से अपने प्यार का इजहार किया और अपने प्रिय साथी को उपहार दिए। इस दौरान गिफ्ट की दुकानों पर युवाओं की भीड़ देखी गई। किशोरों में भी इस दिन का खासा क्रेज देखा गया। जो लोग अपने साथी से मिल नही सके तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाओं का इजहार किया। वहीं युवा मंच संगठन ने इस दिन को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे का युवाओं में खासा क्रेज रहता है। अपने किसी प्रिय साथी को उपहार देने तथा उससे प्रेम का इजहार करने के लिए मशहूर इस दिन का इंतजार युवा साल भर करते हैं। गुरुवार को भी युवाओं में इसका जोश देखा गया। शहर के मढ़ई चौक, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, छह सड़का, पुराना बाजार आदि में गिफ्ट की दुकानों पर युवा और किशोरों ने जमकर खरीदारी की। इन दुकानों पर टैडी बियर आदि जमकर बिके। कुछ ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं।
इधर युवा मंच संग़ठन के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में कार्यक्रम किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे वेलेंटाइन डे को सदैव मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाएंगी तथा किसी के बहकावे में नही आएंगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता, आकाश सैनी, हेमा महता, कविता रस्तोगी, मंजू शर्मा, शकुंतला देवी, सीमा नकवी, पूनम रस्तोगी, शिवानी, अंशुल कुमारी, आरती माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें