बरेली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना और चौकियों में तैनात दरोगाओं के विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसएसपी मुनिराज जी. ने सोमवार देर रात गश्ती जारी करके नौ दरोगा लाइन हाजिर कर दिए हैं। अब उन्हें विधानसभा बदलकर नई तैनाती दी जाएगी। इन सभी दरोगाओं को दो साल पूरे हो चुके थे। चौकी चौराहा चौकी प्रभारी प्रीति पवार, शाहबाद चौकी प्रभारी अरुण कुमार, सीबीगंज थाना में तैनात दरोगा कमलेश मिश्रा, रुहेलखंड चौकी प्रभारी खुर्शीद अहमद, कर्मचारीनगर चौकी इंचार्ज विपेंद्र सिंह, नवाबगंज थाना में तैनात सतीश यादव, बल्लिया चौकी प्रभारी चांदवीर सिंह, टीपी नगर चौकी प्रभारी गुरुदेव सिंह और बैरियर दो प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा को लाइन में भेजा गया है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष शाही सुधीश सिंह को थाना क्योलड़िया और क्योलड़िया प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह को शाही थाने भेजा गया है।