फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक में प्रवेश के लिए
विज्ञापन

पंजीकरण की तिथि बढ़ी
इनमें शामिल रहेंगे बिना प्रवेश परीक्षा वाले कोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
रुहेलखंड विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में संस्थागत स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 16 मई तक बढ़ा दी गई है। इन पाठ्यक्रमों में वह सभी कोर्स शामिल रहेंगे जिनमें प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी (कृषि/ ऑनर्स/ माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान), बीकॉम (ऑनर्स, कंप्यूटर, वित्त, वित्तीय सेवा), विधि (पंचवर्षीय) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि अब 16 मई कर दी गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित बीएससी (पोस्ट बेसिक नर्सिंग), पैरा मेडिकल, बीलिव, विधि (त्रिवर्षीय) और सभी प्रकार के स्नातक/ स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम और स्नातकोत्तर (एमए, एसएससी, एमकॉम) के आवेदन भी 16 मई को अपराह्न बाद ऑनलाइन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क सौ रुपये रहेगा, जो किसी भी बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से अदा किया जा सकता है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मई रहेगी। भरे हुए फार्म चार जून तक पसंदीदा महाविद्यालयों में जमा किए जा सकेंगे। महाविद्यालय द्वारा सभी पंजीकृत छात्रों की मेरिट तैयार कर उनके प्रवेश 25 जून तक लिए जा सकेंगे। स्टूडेंट्स के किसी भी प्रकार के डाटाबेस में कुछ कमी रह जाने पर उसमें संशोधन केवल 30 जून तक ही किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें