रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सर्वेंट क्वार्टर पर अवैध कब्जा किए बैठे कर्मचारियों को कुलसचिव ने नोटिस जारी कर क्वार्टर खाली कराने को कहा है। अगर क्वार्टर खाली नहीं करते हैं तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में कुछ ऐसे कर्मचारी हैं जो दो घरों में पर कब्जा किए हुए थे और कुछ ने किराये पर उठा दिया था।
काफी समय से विवि में क्वार्टर पर अवैध कब्जा को लेकर शिकायत होती रहीं हैं पर कार्रवाई नहीं हो सकी। एक सीनियर कर्मचारी ने दो घरों में पर कब्जा कर लिया। कुछ ठेके के कर्मचारी हैं जिनको क्वार्टर नहीं दिया जा सकता पर दे दिया गया। कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि दस कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। अगर दो दिन में घर से कब्जा नहीं हटाते उनपर कार्रवाई की जाएगी। जिन कर्मचारियों ने घर किराये पर दे दिया था उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।