फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल कैद, 28 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट ने 18 माह पुराने मामले में सुनाया फैसला
विज्ञापन

बरेली। स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट कुमार मयंक ने किशोरी से दुष्कर्म के 18 माह पुराने मामले में दोषी को 20 साल कैद और 28 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
शीशगढ़ निवासी शब्बू के खिलाफ 20 मार्च 2023 को किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शब्बू 18 मार्च की रात दो बजे उनकी 17 साल की बेटी को बहला-फुसला कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक भट्ठे पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी।कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों व गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद शब्बू को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी पाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें