बरेली के इज्जतनगर में बीते 31 मई को 12वीं की छात्रा से भगवानपुर धीमरी के पास सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में मुख्य अभियुक्त नरेश और उसका साथी धर्मेंद्र अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस को उनकी तलाश है और इसी बीच एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मंगलवार को दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।