फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यापारी से 20 हजार की नगदी लूटकर नकाबपोश बदमाश हो गए फरार

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 लूट की जानकारी देते घायल किराना व्यापारी ​​शिवम
विज्ञापन
क्योलड़िया/नवाबगंज। क्योलड़िया से किराना की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे व्यापारी पर चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा से फायरिंग कर दी। व्यापारी के बाइक न रोकने पर बदमाशों ने सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। सिर में डंडा लगते ही व्यापारी लड़खड़ा कर बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। बदमाशों ने तमंचा के बल पर व्यापारी के कपड़ों की जेब से 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। बाद में बदमाशों ने उन्हें पीटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र क्योलड़िया के ज्योत जागीर गांव के शिवम उर्फ प्रयांशू केसरपुर में किराना की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। वह जैसे ही गांव के पास नहर की पुलिया के पास पहुंचे। तभी दो बाइक पर चार नकाबपाेश बदमाशों ने व्यापारी को देखते ही फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल बाल बच गए। इसी बीच एक बदमाश ने व्यापारी के सिर में डंडा मार दिया, जिससे व्यापारी असंतुलित होकर बाइक समेत जमीन पर गिर गए। बदमाश लूटपाट के बाद फरार हो गए। व्यापारी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल व्यापारी को परिजनों ने सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया है। बाद में व्यापारी ने थाना क्योलड़िया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रभारी बोलीं- यह पीड़ित का खून नहीं, पान का गुटखा खाकर थूका है

घटना स्थल पर जांच को पहुंची थाना प्रभारी परमेश्वरी ने कहा कि घटना स्थल पर ब्लड नहीं है। किसी ने पान और गुटखा खाकर थूका है। घटना संदिग्ध नजर आ रही है। साथ ही घटना स्थल हमारे थाना क्षेत्र में नहीं आता है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसएसपी-विधायक से की शिकायत

चिलचिलाती गर्मी में पीड़ित न्याय की गुहार लगाते थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ विधायक डाॅ. एमपी आर्य और एसएसपी को फोन कर घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना प्रभारी परमेश्वरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

नवाबगंज फोटो 1 लूट की जानकारी देते घायल किराना व्यापारी शिवम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें