फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 20 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा की खंडित, लोगों में आक्रोश

Sun, 26 May 2024 03:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। रहपुरा अंडरपास के पास स्थित 20 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा को शुक्रवार रात किसी खुराफाती ने खंडित कर दिया। सुबह जब लोगों को इसका पता चला तो मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगाें को समझाया। इसके बाद प्रतिमा को ठीक कराया गया। तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन


कस्बे के बाहरी हिस्से में रहपुरा अंडरपास के पास सड़क किनारे हनुमानजी की प्रतिमा है। यहां पास में ही मंदिर है। शुक्रवार रात किसी खुराफाती ने प्रतिमा के दोनों हाथ खंडित कर दिए। सुबह पुजारी रामचंद्र जब वहां पहुंचे तो प्रतिमा खंडित देखकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों को इसकी खबर लगी तो मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने पुजारी व ग्रामीणों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रतिमा को खंडित करने वाले को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा को ठीक कराया गया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है, फिर भी खुराफाती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें