बरेली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल बाजार और गिर गया है, इससे डीजल 2.43 और पेट्रोल 2.24 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 36.50 रुपये महंगा हो गया है। नयी दरें शुक्रवार से लागू हो गयी हैं।
इस बार डीजल, पेट्रोल की संशोधित दरों को लेकर ऊहपोह स्थिति बनी रही। शुक्रवार दोपहर में स्थिति साफ हो पायी। इसके तहत यूपी में डीजल 2.43 और पेट्रोल 2.24 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। बरेली में अब डीजल 49.30 और पेट्रोल 65.87 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। उधर, घरेलू एलपीजी दरें भी संशोधित हो गयी हैं। एलपीजी एसोसियेशन अध्यक्ष रंजना सिंह ने बताया कि घरेलू रसोई सिलेंडर 682 रुपये में मिलेगा। इससे खाते में सीधे जाने वाली सब्सिडी राशि बढ़ गयी है।