फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आयकर विभाग में नौकरी का झांसा देकर 19.88 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। दो सगे भाइयों को आयकर विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे 19.88 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ितों ने फेसबुक पर एकता ग्रुप वीर सावरकर बरेली ग्रुप के अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव घंघोरा पिपरिया निवासी मुकेश कुमार कश्यप ने पिछले साल अगस्त में एकता सेवा समिति के फेसबुक पर दिए गए नौकरी के विज्ञापन को देखा। इसके बाद मुकेश अपने भाई गौतम कश्यप के साथ एकता ग्रुप वीर सावरकर सौ फुटा रोड गेट नंबर एक स्थित कार्यालय पर पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात ग्रुप के अध्यक्ष आनंद नामक व्यक्ति से हुई। कार्यालय में मौजूद अभिषेक सक्सेना निवासी बीए ब्रहम्पुरा थाना प्रेमनगर ने 400 रुपये लेकर दोनों भाइयों का रजिस्ट्रेशन कराया। दोनों से प्रमाणपत्र भी जमा करवा लिए गए।
कुछ दिनों बाद कार्यालय से फोन पर काॅल आई। दोनों भाइयों को कार्यालय बुलाया गया। वहां बताया गया कि आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर नौकरी लगेगी। 25 हजार रुपये वेतन मिलेगा। 60 साल में रिटायरमेंट होगा। दोनों भाइयों से 24 लाख रुपये की मांग की गई। ठगों ने आधे रुपये पहले देने को कहा। आधे रुपये नौकरी लगने के बाद देने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें