फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अलविदा की नमाज, फिर होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अलविदा की नमाज की वजह से रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीबीए, बीएससी और बीएड के तीन पेपरों की तारीख में बदलाव किया है। अब ये परीक्षाएं एक, दो और चार जून को होगी।
विज्ञापन

रमजान के दौरान 31 मई को अलविदा की नमाज होनी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में इस दिन भी प्रोफेशनल और सेमेस्टर कोर्स के पेपर रख दिए गए थे। शुक्रवार को इन परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। अब 31 मई को होने वाला बीबीए सेकेंड सेमेस्टर का बिजनेस स्टेटिक्स का पेपर एक जून को होगा। इसी दिन बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड सेमेस्टर का सातवां पेपर इंट्रोडक्शन टू एग्रीकल्चरल एंड नेचुरल रिसोर्स इकनॉमिक्स का पेपर दो जून और बीएड द्वितीय वर्ष का दसवां पेपर क्रिएटिंग एन इन्क्लूसिव स्कूल का पेपर चार जून को होगा। इन पेपरों का समय पूर्व निर्धारित ही रहेगा।

बीयूएमएस का परीक्षा केंद्र निर्धारित
बरेली। विश्वविद्यालय ने बीयूएमएस की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर दिया है। संभल के एमजीएम कॉलेज का परीक्षा केंद्र हकीम रईस यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मकधूमपुर संभल में बनाया गया है। यह परीक्षा 25 मई से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें