बरेली। बरेली कॉलेज में पिछले दिनों हुए सम्मान समारोह को लेकर छात्र इमरान अंसारी ने कमिश्नर से शिकायत की है। उनका आरोप है कि समारोह अवकाश के दिनों में गर्मियों में क्यों कराया गया। तमाम छात्र आ नहीं सके। समारोह में विश्वविद्यालय और प्रबंध समिति के पदाधिकारी क्यों शामिल नहीं हुए। कार्यक्रम में तमाम व्यवस्थाएं रहीं। कमिश्नर से जांच कराने की मांग की है।