फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त से बिजली, पानी, सड़क की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिठौरा में करीब चार माह पहले खंभे लगे, लेकिन बिजली आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो सकी। क्षेत्र में सड़क और नाली समेत शुद्ध पेयजल की मांग भी अर्से से चल रही है, लेकिन अब तक अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है। मंगलवार को आक्रोशित निवासियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

नगर निगम वार्ड संख्या 12 निवासी पूजा, विमला, राधा, रामदेवी, सुमन, लता, सावित्री व अन्य महिलाएं दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम पहुंचीं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की मांग हो रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिस पर नगर आयुक्त ने समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें