बरेली। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप और पत्नी सरोज कश्यप का भी चुनावी जनसंपर्क अभियान जारी है। पत्नी और बेटी ने क्षेत्र के मंडोरा, इस्माइलपुर, प्रहलादपुर, अमरोली, रघुवीरपुर, लोहारी, मानपुर, रहगांवा, कुंवरपुर, फतेहगंज समेत दर्जनों गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर वोट मांगे। इस दौरान सरोज ने कश्यप ने सपा बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधा और भाजपा की तारीफ की। कहा- भाजपा ने पांच साल में जनता के लिए कई ऐतिहासिक काम किए। सांसद की बेटी कीर्ति कश्यप ने कहा कि सपा-बसपा सरकारों में दलाल और नेता जनता के हक का पैसा खा जाते थे। इसीलिए सब मिलकर पीएम मोदी को दोबारा सत्ता में नहीं आने देना चाहते।