बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली मर्करी की ओर से बुधवार को एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए गृहस्थी के सामान उपलब्ध कराया गया। महिलाओं ने आपसी सहयोग से कन्या को वाटर कूलर, डिनर सेट, अंग वस्त्र, गर्म कपड़े, शृंगार का सामान आदि प्रदान किया। आयोजन क्लब की अध्यक्ष अनीता गोयल के आवास पर आयोजित हुआ। इस दौरान सचिव सुधा सक्सेना, अनीता गोयल, सीमा प्रधान, सविता खंडेलवाल, राधा सक्सेना आदि मौजूद रहीं।