फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का एडमिशन नहीं होगा तो वोट भी नहीं डालेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा के व्यक्ति ने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है कि प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक बेटी का एडमिशन नहीं कर रहे। कई बार दौड़ लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वोट भी नहीं डालेंगे। इस मामले की जांच बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई थी। उन्होंने नगर शिक्षा अधिकारी इस मामले की पूरी रिपोर्ट ले ली है।
विज्ञापन

शाह नूरी मस्जिद के पास रहने वाले शाकिर अली नाम के एक शख्स ने निर्वाचन कार्यालय को यह शिकायत की थी कि वह प्राइमरी पाठशाला में बेटी का प्रवेश कराने गए थे। वहां प्रधानाध्यापक लड़कियों का एडमिशन ही नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा स्कूल में बने टॉयलेट का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इससे बच्चों को काफी दिक्कत हो रही हैं। उनका आरोप है कि इस मामले को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है कि अगर उनकी दिक्कत का समाधान न हुआ तो वोट भी नहीं डालने जाएंगे। उप निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने इस मामले की जांच बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने इस मामले की रिपोर्ट नगर शिक्षा अधिकारी देवेश राय से मांगी थी। जांच अधिकारी की तरफ से यह बताया गया है कि ऐसा कोई मामला स्कूल में आया ही नहीं है। प्रधानाध्यापक से इस मामले में बयान भी ले लिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि इस मामले में एडीएम प्रशासन और निर्वाचन कंट्रोल रूम को भी बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें