फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरपाल सिंह बने नरमू के सहायक मंडल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नरमू की केंद्रीय कार्यकारिणी ने बरेली सिटी स्टेशन के उप मुख्य टिकट निरीक्षक सुंदरपाल सिंह को यूनियन में सहायक मंडल मंत्री बनाया है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के कार्मिक अधिकारी ने एक अधिसूचना जारी की है। वर्तमान में सुंदरपाल सिंह इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग आर्गेनाइजेशन (आईआरटीसीओ) के मंडल मंत्री भी हैं। यूनियन कार्यालय पर हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, पीके दुबे, जगवीर सिंह याद, नारायनी देवी, रईस अहमद, कुलदीप कुमार, दिलशाद आदि ने सुंदरपाल सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें