फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगाने से मरीज की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की लापरवाही के चलते एक मरीज के लेने के देने पड़ गए। वहां भर्ती मरीज को एक्सपायर्ड डेट का इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में डॉक्टरों ने इलाज कर उसे खतरे से बाहर किया। मामले की जांच के लिए प्राचार्य ने सीएमएस की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

ककराला निवासी कासिम पिछले तीन अप्रैल से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। यहां पर उसका पेट संबंधी इलाज चल रहा है। शुक्रवार को वहां पर तैनात स्टाफ ने इंजेक्शन नहीं होने की बात कहकर उसके तीमारदार से बाहर से इंजेक्शन लाने को कहा। कासिम की पत्नी ने बिना एक्सपायरी डेट देखे बाहर से इंजेक्शन लाकर स्टाफ को दे दिए। स्टाफ ने भी बिना देखे इंजेक्शन कासिम के लगा दी। कुछ देर बाद ही कासिम ही हालत बिगड़ने लगी। सूचना पर पहुंचे डॉक्टर ने कासिम का इलाज किया। फिलहाल हालत ठीक बताई जा रही है। इसकी जानकारी होने पर प्राचार्य ने सीएमएस की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर तुरंत जांच के आदेश दिए, साथ ही शनिवार को रिपोर्ट देने को कहा।

जानकारी मिली थी कि एक मरीज के एक्सपायर्ड डेट का इंजेक्शन लगा दिया गया। इसके लिए सीएमएस की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की है, जो इसकी रिपोर्ट देगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपी सिंह, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें