फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘झुमके की जगह बम गिरा दिया’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सच्चिदानंद स्वरूप चांडक मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को आईएमए सभागार में स्व. सच्चिदानंद स्वरूप चांडक की पंचम स्मृति दिवस वंदन पर सम्मान समारोह और काव्योत्सव का आयोजन हुआ। समारोह में कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। काव्योत्सव में कवियों और लेखकों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पेश कीं।
विज्ञापन

काव्योत्सव में कोलकाता से आए डॉ. गिरधर रॉय ने ‘..सिक्कों से पहले गिरे बहुत करीबी लोग’, डॉ. राहुल अवस्थी ने ‘..हम रायबरेली नहीं, बरेली वाले हैं, झुमके की जगह अबकी हमने बम गिरा दिया’, डॉ. रंजन विशद ने ‘व्यर्थ ही मचा हुआ है कोहराम चारो ओर’, शायरा सिया सचदेव ने ‘पांच कुछ बेबसी से जकड़े हैं वरना सब छोड़कर निकल जाते’, उन्नाव के विश्वनाथ तिवारी ने ‘रोशनी आए कहां से सूर्य पर ताले पड़े हैं’ रचनाएं सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान ऋषि कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसके पूर्व समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष सुमन चांडक और मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने चिकित्सा क्षेत्र में रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल, उद्योग में कोलकाता से आए सिलवन प्लाई के चेयरमैन जेपी सिंह, वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में सतीश कुमार अरोरा, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में केसीएमटी के चेयरमैन गिरधर गोपाल खंडेलवाल, रंगकर्म व महिला सशक्तीकरण के लिए डॉ. सीमा मोदी, साहित्यकार विश्वनाथ तिवारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, एसबीआई के डीजीएम प्रदीप कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें