फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 हजार नए वोटरों के कार्ड न मिलने से मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवा मतदाताओं को एक तरफ मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं तो दूसरी ओर करीब 78 हजार मतदाताओं को अपने वोटर कार्ड पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वोटर कार्ड निर्वाचन आयोग से अधिकृत की गई कंपनी से ही बनकर आने हैं। हालांकि इस संबंध में आयोग को सूचित कर दिया गया है। मतदाताओं की चिंता बढ़ रही है कि चुनाव की प्रक्रिया आगे तेज होगी। ऐसे में ये वोटर कार्ड बीएलओ के पास आए भी तो उसने पाने के लिए लंबी कसरत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने के लिए करीब 80 हजार मतदाताओं ने फार्म-छह जमा किए थे। जांच में करीब 78 हजार मतदाताओं को पात्र पाते हुए उनके मतदाता पहचान पत्र बनाने की सूचना निर्वाचन आयोग को काफी पहले ही भेजी जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि नए मतदाता पहचान पत्र छपवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने चेन्नई की एक कंपनी को अधिकृत किया है। नए मतदाता पहचान पत्र वहीं से छपकर आने हैं। प्रशासन के पास अब तक ये पहचान पत्र नहीं पहुंच सके हैं, जबकि 28 मार्च को नामांकन शुरू होने के साथ पूरा प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हो जाएगा। तहसील कार्यालय से लेकर इलेक्शन आफिस तक के चक्कर काट रहे मतदाताओं का कहना है कि वोटर कार्ड कब तक मिलेेंगे, यह बीएलओ से लेकर कोई अधिकारी तक नहीं बता पा रहा है।

हेल्प लाइन के जरिये 1450 मतदाताओं ने दर्ज कराई दिक्कत
कलक्ट्रेट में मतदाताओं के लिए बने हेल्प लाइन रूम में अब तक करीब 1450 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। यहां के स्टाफ का कहना है कि इसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा यही शिकायतें हैं कि उन्हें अब तक वोटर कार्ड नहीं मिले या फिर मतदाता पहचान पत्र के लिए बार-बार बीएलओ के पास चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके अलावा यह भी शिकायतें आ रही हैं कि उनके मतदाता पहचान पत्र की गड़बड़ियां दूर नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन


विधानसभावार वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए इतने लोगों ने जमा किए फार्म
विधानसभा जमा फार्म
बहेड़ी 10230
मीरगंज 6940
भोजीपुरा 9831
नवाबगंज 8623
फरीदपुर 6666
बिथरी चैनपुर 10178
बरेली 8823
बरेली कैंट 8372
आंवला 10707
योग 80370


‘ करीब 78 हजार नए मतदाताओं के वोटर कार्ड जल्द ही आ जाएंगे। इनकी आपूर्ति होते ही सभी बीएलओ से प्राथमिकता के आधार पर इनका वितरण भी सुनिश्चित कराया जाएगा।’
विज्ञापन

- वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें