बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं सहबद्ध विज्ञान संकाय के हेड और डीन और बीएड एंट्रेंस एग्जाम के स्टेट कोआर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती असम विश्वविद्यालय सिलचर के प्लानिंग बोर्ड के हिस्सा होंगे। केंद्रीय यूनिवर्सिटी के लिए राष्ट्रपति ने उनको विजिटर्स नामिनी नामित किया है। प्रोफेसर कुकरेती तीन साल तक असम विश्वविद्यालय की प्लानिंग बोर्ड का हिस्सा रहेंगे। इसके अलावा उनको इंडियन एसोसिएशन ऑफ टीचर एजूकेटर्स का महासचिव भी चुना गया है। उन्होंने बताया कि असम विश्वविद्यालय के लिए राष्ट्रपति ने उनको नामित किया है। विश्वविद्यालय के किसी प्रोफेसर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। ब्यूरो