फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल के लिए पेट पर मोबाइल बांध लाई छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल करने के लिए परीक्षार्थी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी हाथ पर लिखकर तो कभी कपड़ों में छिपाकर नकल सामग्री ला रहे हैं। बरेली कॉलेज में एक दिन पहले एक छात्रा के पास से मॉडल पेपर समेत दर्जनों पर्चियां बरामद हुई थीं। वहीं रविवार को शाम की पाली में बीएससी की छात्रा के पास मोबाइल मिला। छात्रा ने कपड़े से अपने पेट पर मोबाइल बांध रखा था। गेट पर शक होने पर महिला शिक्षकों ने तलाशी ली तो वह पकड़ी गई। यह तरीका देख शिक्षिकाएं हैरान रह गईं। उन्होंने छात्रा को जमकर फटकारा। हालांकि, माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात पर उसे जाने दिया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा के अनुसार, छात्रा के पास मिला मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


फौजी हाथ पर लिखकर लाया नकल, पकड़ा तो माफी मांगने लगा
बरेली कॉलेज में दोपहर की पाली में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने आए एक फौजी को सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ा। वह हाथ पर नकल लिखकर लाया था। गेट पर एंट्री के वक्त उसे पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर वह माफी मांगने लगा। बोला, बात उसके अफसरों तक पहुंची तो नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।

तलाशी में छह नकलची पकड़े
बरेली कॉलेज में रविवार को तीनों पालियों में छह नकलची पकड़े गए। सभी के पास से पर्चियां बरामद हुईं। सुबह की पाली में बीए के छात्र के पास नकल की पर्चियां बरामद हुईं। दूसरी पाली में दो छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। तीसरी पाली में दो छात्र और बीएससी की एक छात्रा के पास नकल की पर्चियां मिलीं। सभी को यूएफएम के तहत बुक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें