फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ ने संवासिनियों से बाहरी लोगों के मिलने पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय महिला शरणालय में संवासिनियों को उनके घरवालों के अलावा अन्य किसी से मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। शरणालय का निरीक्षण करने पहुंची जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने सुरक्षाकर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि संवासिनियों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। संस्था में गेट पास रजिस्टर का रखरखाव सही ढंग से किया जाए। यहां आने-जाने वालों का स्पष्ट विवरण रखा जाए। स्टाफ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को बताया कि शरणालय में 25 के सापेक्ष 46 संवासिनी और पांच शिशु व प्रकोष्ठ में 100 के सापेक्ष 115 संवासिनी और चार शिशु रह रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संवासिनियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता भी चेक की। उन्होंने सहायक अधीक्षिका को स्टॉक पंजिका में अंकन करते हुए प्रतिदिन इंडेंट काटना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें