फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने नए नगर आयुक्त के नियम-कायदों के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नए नगर आयुक्त आईएएस सैमुअल पॉल एन. की कार्यशैली पार्षदों को पसंद नहीं आ रही है। खासतौर पर फरियादियों और पार्षदों से मुलाकात के लिए शुरू किए गए पर्ची सिस्टम पर वे बिफर गए हैं। सोमवार को पर्ची भेजने के बावजूद मुलाकात के लिए कुछ पार्षदों को नगर आयुक्त से मिलने के लिए इंतजार करना पड़ा तो उन्होंने उनके नियम-कायदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मेयर उमेश गौतम से नगर आयुक्त की शिकायत कर पार्षदों के पर्ची सिस्टम खत्म कर मुलाकात का समय तय करने की मांग की। मेयर ने भी पार्षदों की मांग पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त आईएएस सैमुअल पॉल एन. ने जनता से मुलाकात के लिए 10-12 बजे का समय निर्धारित कर दिया है। साथ ही मिलने से पूर्व किसी भी व्यक्ति के लिए पर्ची भेजना अनिवार्य किया है। पिछले दिनों नगर आयुक्त से मिलने के लिए पर्ची भेजने के बावजूद कुछ पार्षदों को उनके कार्यालय के बाहर इंतजार करना पड़ा था। इसके चलते उपसभापति अतुल कपूर तो नाराज होकर चले आए थे। ऐसा ही सोमवार को भी कुछ पार्षदों के साथ हुआ तो वे लोग भड़क गए। इसके बाद निगम के उपनेता छंगामल मौर्य, उपसभापति अतुल कपूर समेत भाजपा एवं सपा के तमाम पार्षदों ने मेयर उमेश गौतम के समक्ष सख्त नाराजगी जताई। उन लोगों ने कहा कि पार्षद जनप्रतिनिधि हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। पर्ची भेजने के बावजूद उन्हें मिलने के लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में उनकी मुलाकात के लिए समय निर्धारित किया जाए।

‘माननीय पार्षदों की बात से मैं सहमत हूं। जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके सम्मान का खयाल रखा जाना चाहिए। उनसे मुलाकात के लिए समय निर्धारित करने के साथ ही पर्ची भेजने की व्यवस्था पर रोक लगनी चाहिए।’ - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन


‘हमें पता होना चाहिए कि कौन मिलने आ रहा है, इसीलिए पर्ची सिस्टम को शुरू किया गया है। बाकी और कोई दिक्कत नहीं है। अगर पार्षद मिलने के लिए समय निर्धारित कराना चाहते हैं तो मेयर साहब से बात करके तय कर दिया जाएगा।’ - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें