फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के दौरे से खुली हाईवे की पोल तो एनएचएआई में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से एनएच-24 पर बरेली बाईपास पर खस्ताहाल रोड की पोल खुल चुकी है। इसके बाद एनएचएआई के अफसर गंभीर हो गए हैं। चूंकि अब लोकसभा चुनाव भी आने वाले हैं। इस दौरान वीआईपी और वीवीआईपी के प्रोग्राम भी होंगे। इसे देखते हुए एनएचएआई के पीडी महेश शर्मा ने मुरादाबाद के परियोजना अधिकारी को इस रोड की रिपेयरिंग कराने की चिट्ठी भी जारी की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी 14 फरवरी को उत्तराखंड से बरेली गाड़ी से आए थे। पीएम के गुजरने के दौरान कई जगहों पर रोड की हालत काफी खराब मिली थी। एनएच-24 को जोड़ने वाले बरेली बाईपास और उसे जोड़ने वाले नैनीताल और पीलीभीत रोड की हालत काफी खस्ताहाल मिली थी। पीएम का दौरा निपटने के बाद जिला प्रशासन ने इस रोड को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि आगामी चुनाव को लेकर अभी महत्वपूर्ण लोगों के दौरे संभावित है। इसे देखते हुए हाईवे की दशा को तत्काल सुधारना जरूरी है। अभी इस रोड पर कई जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। इसकी मरम्मत का काम एनएचएआई मुरादाबाद के अधिकारियों को कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें