फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएमएस ट्रस्ट ने ली शहीदों के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट ने पुलवामा में शहीद हुए यूपी के 12 जवानों के बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा लिया है। इन जवानों के सभी बच्चों का केजी टू पीजी पढ़ाई का सारा खर्च एसआरएमएस ट्रस्ट उठाएगा। ट्रस्ट प्रशासक सुभाष मेहरा ने बताया कि यह बच्चे जहां चाहें पढ़ सकते हैं। प्रोफेशनल पढ़ाई भी कर सकते हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए भी ट्रस्ट इनकी पूरी मदद करेगा। इससे पहले ट्रस्ट की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें