फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी और हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस प्रयाग घाट तक चलेंगी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। रेलवे बोर्ड नो नौचंदी और हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस के टर्मिनेशन में फेरबदल किया है। अब यह दोनों ट्रेनें प्रयाग घाट तक जाएंगी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पांच मार्च से सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस (14512) 9.35 बजे प्रयाग और 10 बजे प्रयाग घाट पहुंचेगी। छह मार्च को वापसी में यह ट्रेन (14511) प्रयाग घाट से 17.20 बजे चलकर 17.43 बजे प्रयाग पहुंचेगी। इसके अलावा छह मार्च से हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस (14116) 7.13 बजे प्रयाग और 7.45 बजे प्रयाग घाट पहुंचेगी। सात मार्च को यहीं से इसकी वापसी (1415) 23.35 बजे होगी। यह प्रयाग 23.58 बजे पहुंचेगी। यहां बता दें कि बोर्ड की ओर से इन्हीं ट्रेनों के टर्मिनेशन में बीती 12 फरवरी को भी बदलाव किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें