फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर पासपोर्ट कर्मियों का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पासपोर्ट स्टाफ संगठन ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में यहां भी स्टाफ ने काला फीता बांधकर आक्रोश जताया। इस दौरान नारेबाजी कर एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन

कैडर रिव्यू समेत छह मांगों को लेकर पासपोर्ट कर्मियों ने सोमवार को काला फीता बांधकर काम शुरू किया। पासपोर्ट और सेवाकेंद्र दोनों जगह कर्मचारियों ने विरोध जताया। दोपहर अवकाश में संगठन ने सभा आयोजित की। इस मौके पर जोनल अध्यक्ष खीम सिंह और सचिव संजय पांडे ने कहा कि विदेश मंत्रालय जानबूझकर लंबित मांगें पूरी नहीं कर रहा है। इससे स्टाफ में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रमोद कुमार ने कहा कि 13 फरवरी को प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें