फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आतंकी’ चांद से भी मुक्ति नहीं दिलाना चाहते उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले के आरोपी रहे चांद मियां की बीवी नगमा करीब साल भर से उससे मुक्ति पाने के लिए इधर-उधर भटक रही है। हाल ही में आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान के संपर्क में आने से पहले उसने चांद मियां से अलग कराने के लिए कुछ उलमा से ‘खुला’ के संबंध में बातचीत की थी, लेकिन इस भागदौड़ से भी उसे कोई मदद नहीं मिली। उल्टे चांद मियां ने उसे धमकी दे डाली थी कि अगर उससे तलाक पाने की कोशिश की तो वह ब्लेड से उसकी गर्दन काट देगा।
विज्ञापन

कार मिस्त्री चांद मियां गुजरात के अक्षरधाम मंदिर में ब्लास्ट से पहले बरेली में गैरेज चलाता था। अक्षरधाम हमले के बाद इंटेलीजेंस ने उसे गिरफ्तार किया था। लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसियों ने इस हमले में उसका हाथ मानते हुए उसे जेल भेज दिया था, लेकिन अदालत ने उसे पर्याप्त सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया। करीब नौ महीने से चांद मियां फिर लापता है। इस वजह से यह आशंका भी जताई जा रही है कि वह दोबारा आतंकियों के संपर्क में हो सकता है। बताया जाता है कि चांद मियां के अपनी बीवी नगमा काफी समय से अपनी बीवी से संबंध खराब थे। अप्रैल 2018 में दोनों का झगड़ा हो गया, तबसे उसने नगमा से बात करना भी बंद कर दिया। तभी से नगमा उससे तलाक या खुला लेने की कोशिश कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक नगमा ने निदा को बताया था कि वह चांद मियां से इसलिए भी अलग होना चाहती है ताकि भविष्य में उसकी वजह से उसे या उसकी बेटियों को कोई मुसीबत न उठानी पड़े। कई बार उसने चांद मियां से तलाक देने को कहा लेकिन वह उसे तलाक देने को राजी नहीं हुआ। इसके बाद में नगमा ने उलमा के पास जाकर ‘खुला’ लेने की कोशिश की तो उलमा ने भी बगैर चांद मियां की रजामंदी के खुला करा पाने से इंकार कर दिया। इसके बाद नगमा निदा से मिली। निदा ने उसकी व्यथा सुनने के बाद अपने काउंसलर से फोन पर उसकी बात कराई थी। अब वह अदालत के जरिये चांद मियां से तलाक लेने की कोशिश कर रही है। इस बीच उसे चांद मियां से एक बार यह धमकी भी मिली कि अगर उसने उससे तलाक लेने की कोशिश की तो वह ब्लेड से उसकी गर्दन काट देगा।
विज्ञापन


अपनी बड़ी बेटी से बात करता है चांद मियां
चांद मियां और नगमा की दो बेटियां हैं। बताया जाता है कि चांद मियां अपनी बीवी नगमा से तो बातचीत नहीं करता लेकिन उसकी बड़ी बेटी उसके संपर्क में है। कभी-कभार वह उससे फोन पर बात कर हालचाल पूछता है। हालांकि यह किसी तो पता नहीं रहता कि वह कब और कहां से फोन करेगा। नगमा को ब्लेड से गला काटने की धमकी दिए जाने के बाद नगमा के साथ उसकी दोनों बेटियां भी डरी हुई हैं।

शौहर और बीवी के बीच खुला शौहर की रजामंदी से ही होगा। शौहर अगर राजी न हो तो इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। ज्यादती न करते हुए शौहर कितने माल पर राजी हो जाए या मेहर के बदले में बीवी कुछ न ले तब शौहर की मर्जी से ही खुला हो सकता है। - मुफ्ती तबरेज आलम कादरी रामपुरी, संस्थापक कंजुल ईमान

निदा खान या किसी और को आतंकी हमले के खतरे से संबंधित कोई इनपुट हमारे पास नहीं है न किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज कराई है। हो सकता है कि स्थानीय पुलिस के पास इस संबंध में कोई सूचना हो। हम पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस से पता करके कार्रवाई कराएंगे। - प्रेमप्रकाश, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें