फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर अवैध कटों को बंद करने का शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नैनीताल हाईवे पर बने अवैध कटो को बंद करने का काम शुक्रवार से पीएनसी कंपनी ने शुरू करा दिया। इसके साथ ही डिवाइडर पर पौधे लगाने के लिए मिट्टी भी डाली जा रही है। ‘अमर उजाला’ की मुहिम पर संजीदा हुए कमिश्नर ने कंपनी को नोटिस भेजे जाने तथा बरेली से आमडंडा तक हाईवे की जांच के आदेश दिए थे। खबर छपने के बाद कंपनी ने कटो को बंद करने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर देेहना टोल प्लाजा से लेकर आमडंडा बैरियर तक सैकड़ों की संख्या में अवैध कट बना दिए गए थे। इससे आए दिन हादसे हो रहे थे। दूसरी ओर हाईवे पर बने डिवाइडर में पौधे न लगाए जाने से रात में सामने से आने वाले वाहनों की लाइट सीधे आंखों पर पड़ती थी। विगत दिनों कमिश्नर रणवीर प्रसाद बहेड़ी में तहसील दिवस में पहुंचे थे तो ‘अमर उजाला’ ने मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कमिश्नर ने भी समस्या को जायज माना था। कमिश्नर ने पीएनसी कंपनी को नोटिस देने तथा नैनीताल हाईवे का इज्जतनगर से लेकर आमडंडा बार्डर तक निरीक्षण कर उन्हें रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। कंपनी के कर्मचारी ऋषभ गुप्ता ने बताया कि लोग अवैध कट खुद डिवाइडर तोड़कर बना लेते हैं। पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जहां तक पौधे लगाने की बात हैं वह कई जगह लगने रह गए हैं जल्द इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें