फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कारीगर ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। घरेलू कलह से परेशान होकर मेन बाजार के एक होटल कारीगर ने बृहस्पतिवार की सुबह घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील के गांव सेहरामऊ निवासी किशन कुमार शर्मा उर्फ छोटू (35) कस्बे के एक होटल में कारीगर था। वह कई वर्ष से पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या की कोशिश की। पत्नी की चीखपुकार पर पहुंचे लोगों ने उसे नीचे उतार लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सीएचसी पलिया रेफर कर दिया। पलिया ले जाते समय किशन कुमार की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्री और एक पुत्र है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें