बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को पत्र देकर बेटी से छेड़छाड़ के आरोपियों पर कार्रवाई न होने की शिकायत की। कहा कि कुनबे के लोग उनके घर की निकासी बंद कर रहे हैं। इससे दोनों पक्षों में तनातनी है। पांच दिन पहले बेटी को खेत पर अकेला देख दूसरे पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ की और विरोध पर पीटने लगे। वह बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी पीटा। गश्त करती यूपी 100 पुलिस को आता देख धमकी देकर भाग गए। कहा कि दबंग उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। पति के साथ भी कई बार मारपीट कर चुकें हैं। बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ब्यूरो